Skip to main content

10 साल की मेहनत सफल, अब कोंडागांव में होगी कोको की खेती, नारियल बोर्ड देगा पौधे

देश में सबसे अधिक कोको की पैदावार केरल में होती है। पिछले 10 साल से नारियल विकास बोर्ड कोंडागांव कोको के पौधों पर रिसर्च कर रहा था। अब इसके अच्छे परिणाम आए हैं। इसे देखते हुए जिले के किसानों को कोको की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित नारियल विकास बोर्ड में भारी पैमाने पर लगे कोको के पौधे अब जल्द ही किसान खेतों में लगा सकेंगे, ये पौधे किसानों को दिए जाएंगे। नारियल बोर्ड के सहायक निदेशक ईश्वरचंद कटियार ने कहा कि कोको की खेती के लिए कोंडागांव की जलवायु उपयुक्त है यहां पर खेती बेहतर तरीके से की जा सकती है।

एक हेक्टेयर में 500 पौधे लगते हैं
कटियार ने बताया कि एक हेक्टेयर में करीब 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। तीन सालों में यह फल देने लगते हैं। नर्सरी में 3000 से ज्यादा पौधे हैं जो अब फल देने लगे हैं। आंध्र की एक चॉकलेट कंपनी को बीज निकालकर भेजा जाता है। 3 से 5 किलो बीज निकाला जा सकता है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि जिले के किसानों को हम कोको के पौधे लगाने प्रोत्साहित कर रहे हैं इसकी मांग देश के हर हिस्से में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 years of hard work, now cocoa will be cultivated in Kondagaon, coconut board will give plant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VrNX1W
via

Comments