बचेली के आकाशनगर के एनएमडीसी माइंस एरिया में शनिवार सुबह नक्सलियाें ने सीअाईएसएफ के गश्ती दल पर हमला कर दो जवानों को घायल कर दिया। हमले के पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे, हाईअलर्ट भी था इसके बावजूद सीआईएसएफ के एएसआई व जवान की नक्सलियों से झड़प हो गई।
यहां हर दिन की तरह सीआईएसएफ के जवान बिना हथियार के सादे वेशभूषा में पेट्रोलिंग पर निकले थे। एएसआई मोहन लाल चौहान व कांस्टेबल विजय कुमार मोटर डी कैंप व आकाशनगर मोड़ पर पुल के पास थे वहां करीब 10-12 ग्रामीण वेशभूषा में हथियारबंद नक्सली आ धमके। इनसे वॉकी-टॉकी मांगी, नहीं देने पर झड़प हुई। कांस्टेबल की आंखों में पट्टी बांधी, उसे नीचे गिराया, एएसआई का सिर पत्थर से फोड़ा, डंडे से पिटाई की, वॉकी टॉकी और दोनों के मोबाइल लूटकर ले गए। घायल जवान खुद पैदल कैंप तक आए। खबर मिलते ही सीआईएसएफ से लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एएसआई को बचेली अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर रायपुर रेफर कर दिया। कांस्टेबल को हल्की खरोंच आई है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सलियों ने निहत्थे जवानों पर हमला किया है। जिन नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है, उनके नाम मिल गए हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी।
नक्सलियों के टारगेट में है माइंस एरिया
बचेली आकाशनगर माइंस एरिया को नक्सली कई दिनों से टारगेट में रखे हैं। इसकी कईयों बार पुलिस को सूचना भी मिली है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह हुर्रेपाल- बेचापाल के जंगल में घुसी फोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद नक्सली आकाशनगर की ओर भागे थे। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में हाई अलर्ट कर दिया था। बैलाडीला पहाड़ के पीछे नक्सलियों की बैठक में माइंस एरिया पर हमले की रणनीति की भी खबर पुलिस को मिल चुकी है। 27 मई को सीआरपीएफ के आईजी यहां पहुंचे थे।
9 साल से बिना हथियार के पेट्रोलिंग
पुलिस अफसरों ने बताया कि एनएमडीसी खदान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान पहले हथियार लेकर निकलते थे। चूंकि पूरा जंगल, दुर्गम पहाड़ का इलाका है, जवानों पर वार कर हथियार लूटने की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में यहां साल 2010-11 के बाद से जवान हथियार की बजाए सादे वेशभूषा में टुकड़ियों में निकल इलाके परनजर रखते हैं। एनएमडीसी खदान 5 व खदान 10 में सीआईएसएफ के दो अलग-अलग बैरक हैं, आकाशनगर जाने वाले मार्ग पर इनका चेकपोस्ट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/389k4J1
via
Comments
Post a Comment