Skip to main content

बैंक एक, रकम निकालने पहुंच रहे 101 गांव के लोग

समर्थन मूल्य में धान की बिक्री के बाद 2500 रुपए क्विंटल में धान खरीदी के वादे के अनुसार प्रदेश सरकार ने अंतर की राशि चार किस्तों में किसानों के खाते में डालनी शुरू कर दी है। पहली किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है। इसके चलते किसान पैसे निकालने बड़ी संख्या में बैंक पहुंच रहे हैं। दुर्गूकोंदल के जिला सहकारी बैंक में प्रतिदिन 101 गांव से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे है। बैंक प्रबंधन के द्वारा लोगों के लिए सुविधा को देखते हुए टेंट, पेयजल व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
राज्य सरकार ने किसानों ने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा की थी लेकिन खरीदी तक पूर्व निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही खरीदी हुई। इस दौरान सरकार ने अंतर की राशि बाद में देने की बात कही। इसी के तहत सरकार ने किसानों को चार किस्तों में धान की अंतर की राशि देना शुरू किया। पहली किस्त सरकार ने डाल दी है। अब किसान इसे निकालने बैंकों तक पहुंच रहे हैं। इसके चलते बैंकों में किसानों की भीड़ लग रही है। ब्लॉक के जिला सहकारी बैंक के अंतर्गत लगभग 101 गांव आते हैं। यहां किसानों की संख्या लगभग 3 हजार है। इसके चलतेबड़ी संख्या में किसान प्रति दिन समर्थन मूल्य की अंतर की राशि लेने पहुंच रहे हैं।
शाखा प्रबंधक भुवन तिवारी ने कहा वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते लोगों को समझाइश दी जा रही है। लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने कहा जा रहा है। किसानों को उचित व्यवस्था कर प्रतिदिन लाखों रुपए का भुगतान किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bank one, 101 villagers arriving to withdraw money


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hG5VqU
via

Comments