शहर की मणिपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर सोमवार रात एक व्यवसायी के घर में चोरी हो गई।
दर्रीपारा निवासी सतीश अग्रवाल के घर में चोर पड़ोस के छत से होकर पहुंचे। सतीश व परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर में अपने-अपने कमरे में सोए थे। चोर छत से ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ी से पहुंचे और बेडरूम की आलमारी से 1 लाख 25 हजार रुपए, सोने के 4 कंगन, एक अंगूठी व चांदी के 10 सिक्के पार कर दिए । कैश व जेवर जिस कमरे में था उसी सतीश व उनकी पत्नी सोयी थी लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। घटना सुबह उस समय पता चली जब उनकी नींद खुली। आलमारी खुली देख पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एडिशनल एसपी ओम चंदेल, सीएसपी एसएस पैकरा मौके पर पहुंचे। पुलिस को तलाश में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है, कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक कैद
व्यवसायी के घर के अंदर व बाहर में सीसीटीवी लगे हैं। इसमें तीन युवक कैद हुए हैं, ये एक बाइक व एक स्कूटी से आए थे। इनके पास एक बैग भी बताया जा रहा है। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे की बीच की है। चोर एक पेचकस छोड़ गए हैं। पुलिस ने डॉक की मदद ली लेकिन सुराग नहीं मिला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bexs22
via
Comments
Post a Comment