डीईओ कार्यालय की ओर से जिले में मेरिट आने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। दसवीं व बारहवीं के टॉप 10 में 12-12 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। दसवीं के टॉप टेन की सूची में 9 बेटियां हैं और बारहवीं के टॉप टेन में 5 बेटियों ने जगह बनाई है। दसवीं में शासकीय हाईस्कूल तोंगपाल की छात्रा आंचल गुप्ता ने 95.50 फीसदी और बारहवीं में शासकीय कन्या हाईस्कूल सुकमा की छात्रा संध्या गुप्ता ने 85.20 फीसदी अंकों के साथटॉप किया है।
आंचल गुप्ता के पिता इंद्रजीत गुप्ता का सपना है कि वे तोंगपाल में ही किराने का दुकान खोलने की है। वे डरते हैं कि तोंगपाल में किराने का दुकान खाेलने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसलिए वे तोंगपाल इलाके के आसपास लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों में किराने का सामान बेचकर परिवार चला रहे हैं।
खुद का सपना रह गया था अधूरा
पढ़ाई में बेहतर होने के बावजूद घर की आर्थिक स्थित खराब होने के कारण ही इंद्रजीत को बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़कर पिता के साथ हाट-बाजार में किराना दुकान लगाने जाने लगे थे। बेटी आंचल पिता के अधूरे सपने को साकार कर रही है। ऐसे में इंद्रजीत भी बेटी की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए जरुरी प्रयास में लगे रहते हैं। आंचल की इच्छा डॉक्टरी की पढ़ाई कर चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने की है। दसवीं में 93. 83 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाली पुसपाल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सारिका गंगबेर के पिता डिगेशराम गंगबेर इसी स्कूल में शिक्षक हैं। वे रसायन शास्त्र पढ़ाते हैं।
10वींं टॉप-10 छात्रों की सूची
परीक्षार्थी का नाम -प्रतिशत
आंचल गुप्ता व लिसा लोहिया - 95.50
सारिका गंगबेर -93.83
समृद्धि कलौनी -92.33
ईसा चांडक -92.17
माही गुप्ता -91.83
संस्कार मिश्रा-91.33
अबंाटी कार्तिक -91.17
ख्याति जोशी व अनिशा सरकार -90.67
अर्चित तिवारी -90.50
नमन नर्मदा -90.33
12वीं बोर्ड में आए टॉप-10 छात्र
संध्या गुप्ता -85.20
भावेश नाहटा -84.20
पंडो दूलेश -81. 80
साजिया खान व अरुण नायक -81
बुधराम -80.40
स्वरुप जैन -80.20
अवंतिका सिंह ताेमर -79.40
खुशबू जोशी -78.80
लक्ष्मी चांडक व मड़कम गोविंद-77.60
रमेश कुमार -77.40
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Aa8uAR
via
Comments
Post a Comment