छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। इसमें टॉपटेन में जगह बनाने के लिए कुछ अंकों से ब्लॉक के छात्र वंचित हो गए। छात्र-छात्राओ और उनके पीछे कार्य कर रहे शिक्षकों की मेहनत के बदौलत बच्चों ने अच्छे अंक व प्रतिशत प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया।
एबीईओ भावना नरेटी ने बताया ब्लाक के 34 सरकारी एवं 5 प्राइवेट स्कूलों से 10 वीं के 10278 छात्रों में 10122 एवं 12 वीं के कुल 10233 में से 10103 छात्रों ने सफलता अर्जित की है। ब्लॉक में 10 वीं का 87.79 प्रतिश व 12 का 85.30 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल करिहा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां 21 विद्यार्थियों में 14 प्रथम व 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हुलसी कावड़े ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक अर्जित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dy5Qm7
via
Comments
Post a Comment