रायपुर रेल मंडल के रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट कैंसिलेशन का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता रहा है। रायपुर समेत विभिन्न स्टेशनों के पीआरएस काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रोजाना 10 लाख रुपए से अधिक के टिकट कैंसिल किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कैंसिलेशन में छह महीने की छूट दे दी है।
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के रिफंड नियमों में कुछ बदलाव किया है। परिवर्तित नियमों के अनुसार अब यात्रा तिथि से 6 माह के अंदर भी रिफंड ले सकते हैं। पहले तीन महीने के अंदर ही टिकट रद्द कराने का नियम था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय अवधि को बढ़ाया गया है।
3 लाख तक पहुंचा आंकड़ा :लॉकडाउन में ट्रेनों के रद्द होने से हजारों यात्री फंस गए थे। रिजर्वेशन टिकट लेने के बाद सफर ना करने वाले यात्रियों की संख्या का आंकलन अब धीरे-धीरे हो रहा है।रायपुर समेत पूरे जोन में बुधवार 14 जून तक तीन लाख से भी अधिक यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 14 जून तक 2 लाख 82 हजार यात्रियों के टिकट रद्द हुए। इसके बदले रेलवे ने 15 करोड़ 76 लाख रुपए यात्रियों को रिफंड किया।
टिकट कैंसिलेशन का यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा है। रायपुर स्टेशन के साथ ही शहर के अन्य पीआरएस काउंटरों पर पहुंचने वाले यात्री टिकट कैंसिल कराने वाले ही अधिक हैं। यही स्थिति पूरे प्रदेश के टिकट काउंटरों की है। अधिकारियों ने बताया कि यह केवल पीआरएस काउंटर के टिकट कैंसिल हो रहे हैं। ऑनलाइन ई-टिकट तो अपने-आप ही कैंसिल हो गए हैं। इसके लिए यात्रियों को किसी तरह के आवेदन की अनिवार्यता नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37uZ7YA
via
Comments
Post a Comment