Skip to main content

1 साल से नहीं मिल रहा है मिट्टी तेल संचालक बोला- 5 माह से नहीं आया

प्रदेश का पीडीएस प्रणाली को पूरे देश में आदर्श माना जाता है। कई दूसरे राज्य छत्तीसगढ़ का अनुसरण करते हुए इसके सिस्टम को अपना रहे हैं। वहीं जिले के अंदरूनी गांवों में इसका संचालन कैसे हो रहा है इसे देखने वाला कोई नहीं है। मामला सोनेकन्हार गांव का है। सोनेकन्हार में पिछले एक साल से हितग्राहियों को मिट्टी तेल नहीं दिया जा रहा है। इसकी जानकारी न शासन को है न प्रशासन को। ग्रामीण एक तरफ, जहां एक साल से मिट्टी तेल नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राशन दुकान संचालक पांच महीने से मिट्टी तेल नहीं होने की बात कह रहा है।दुकान में मिट्टी तेल का कोटा लगभग 1000 लीटर है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब ग्रामीणों को एक साल से मिट्टी तेल नहीं मिल रहा तो 12 हजार लीटर मिट्टी तेल कहां गया।इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
हितग्राही मंगतूराम कोर्राम, छोटेलाल उयके, स्व राब पोटाई, रामेली बाई उयके, ओमप्रकाश नरेटी, सेवाराम पोटाई, दुलारी बाई पोटाई ने बताया पिछले एक साल से राशन दुकान संचालक द्वारा मिट्टी तेल नहीं दिया जा रहा है। हितग्राहियों ने बताया सेल्समेन द्वारा चावल, चना, नमक आदि देेते हैं। इसका राशन कार्ड में कोई इंट्री नहीं किया जाता। इससे हम हितग्राहियों को स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पाती। इस लापरवाही की शिकायत पर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। इस दुकान में मिट्टी तेल का कोटा लगभग 1000 लीटर है। एक साल में 12 हजार लीटर मिट्टी तेल कहां गया, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
अंधेरे मेंं रहने को मजबूर ग्रामीण : ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आए दिन यहां बिजली कई-कई घंटों तक बंद रहती है। कभी कभी तो पूरी दिन व रात बिजली बंद रहती है। हितग्राहियों को बिजली बंद होने से मिट्टी तेल की व्यवस्था नहीं होने से अंधरे में रात गुजारना पड़ रहा है। हितग्राही राशन दुकान संचालक को लगातार मिट्टी तेल दिलाने के लिए मांग करते आ रहे हैं। इसका एक ही जवाब आता है मिट्टी तेल आगे से सप्लाई नहीं आ रही है।
तेल का ऑर्डर दिया हूं
सेल्समेन चंद्रशेखर करंगा ने बताया पांच माह से मिट्टी तेल सप्लाई नहीं मिली है। तेल का ऑर्डर दे दिया हूं। दो दिन में राशन दुकान में तेल पहुंच जाएगा। दुर्घटना में मेरा हाथ फैक्चर हो गया था, जिससे राशन कार्ड में सामग्री का विवरण नहीं भर पाया था। अब सभी राशन कार्ड में एंट्री कर रहा हूंं।
जांच की जा रही है
खाद्य निरीक्षक पूजा थेर ने कहा सोनेकन्हार राशन दुकान की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मिट्टी तेल राशन दुकान में जल्द उपलब्ध कराई जाएगी और जांच के बाद उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kerosene operator is not available for 1 year - did not come for 5 months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UKAmme
via

Comments