Skip to main content

अनलॉक-1... सैंपलिंग बढ़ी तो 5 दिन के अंदर बालोद जिले में मिले 14 संक्रमित

लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 की बंदिशों में जितनी ज्यादा ढील मिली, कोरोना का संक्रमण भी उतनी ही तेजी से फैल रहा है। अंतिम 2 लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक-1 के दौरान मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या से यह साबित हो रहा है। जबकि लॉकडाउन 1 और 2 में जिले में एक भी मरीज नहीं मिले थे। जिले के डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, डौंडी, बालोद व गुरूर ब्लॉक में अब तक कुल 41 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक्टिव केस अभी 20 बताया गया है। बताया गया है कि लॉकडाउन-3 के 11 दिन और लॉकडाउन-4 के 16 मिलाकर कुल 27 मरीज मिले हैं।
इसके बाद अनलॉक 1 में एक से 5 जून तक ही 14 मरीज मिले। 4 मई से लॉकडाउन-3 शुरू हुआ। इसके साथ ही पहले दो लॉकडाउन में की गई सख्ती को कम किया गया और बाजार खोलने की छूट देना शुरू कर दिया गया। जैसे-जैसे छूट बढ़ती गई, संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती चली गई 4 मई से 31 मई तक लॉकडाउन-3 और लॉकडाउन-4 के 28 दिनों में कुल 27 मरीज हो गए। इसके बाद अब अनलॉक-1 में भी मरीज मिल ही रहे हैं।

जानिए, कितने सैंपल व कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या
1. लॉकडाउन 1: 24 दिन में 50 सैंपल में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले।
2. लॉकडाउन 2: 18 दिन में 570 सैंपल में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले।
3. लॉकडाउन 3: 14 दिन में 414 सैंपल में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
4. लॉकडाउन 4: 14 दिन में 858 सैंपल में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
5. अनलॉक 1: 5 दिन में 408 सैंपल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

4 लॉकडाउन में सैंपल भेजने की रफ्तार ऐसी रही
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले लॉकडाउन की अपेक्षा दूसरे लॉकडाउन में सैंपल भेजने की रफ्तार 11.4 प्रतिशत बढ़ी। तीसरे में 20 प्रतिशत और चौथे में 37 प्रतिशत तक बढ़ी। जबकि दूसरे लॉकडाउन की अपेक्षा तीसरे में 0.7 प्रतिशत व तीसरे लॉकडाउन की अपेक्षा चौथे में सैंपल भेजने की रफ्तार 0.8 प्रतिशत तक बढ़ी। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एहतियात भी बरत रहे हैं।

1 मरीज स्वस्थ होकर लौटा, गुरुर ब्लॉक फिर ग्रीन जोंन में शामिल हो सकता है

सोमवार से कई बंदिशें और खत्म हो जाएगी। वहीं केन्द्र शासन के गाइडलाइन अनुसार राज्य शासन नए सिरे से ब्लॉकवार जोन निर्धारित करेंगे। जिसमें पहले की अपेक्षा स्थिति बदल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसर ऐसा अनुमान लगा रहे है कि गुरुर ब्लॉक एक बार फिर ग्रीन जोन में शामिल हो सकता है, क्योंकि यहां मिले एक कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट आया है। बाकी चार ब्लॉक रेड व ऑरेंज जोन में दायरे में ही रहेंगे, क्योंकि यहां अब तक एक्टिव केस हैं।

सैंपल की संख्या 2500 के पार हुई 246 के रिपोर्ट आने का इंतजार
सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से 2 हजार 557 सैंपल 3 कोविड लैब में भेजे जा चुके है। जिसमें 2 हजार 270 की रिपोर्ट निगेटिव है। 41 पॉजिटिव केस हैं। 246 लोगों का रिपोर्ट आना बाकी है। रोजाना सैंपल भेज रहे है इसलिए आंकड़े बढ़ते क्रम पर है। 41 केस मिलने के बाद 250 से ज्यादा सैंपल भेज चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unlock-1 ... sampling increased, 14 infected in Balod district within 5 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cLdKIi
via

Comments