Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को आईआईएम रांची और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई) अहमदाबाद के बीच ऑनलाइन एमओयू हुआ। इससे स्टूडेंट्स की एंटरप्रेन्योरशिप प्लानिंग को बढ़ावा मिलेगा। एमओयू के तहत रांची स्थित आईआईएम परिसर में ईडीआईआई अहमदाबाद इन्कयूबेशन सेंटर स्थापित करने में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। दोनों संस्थान मिल कर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट व स्किल इनहान्समेंट पर सर्टिफिकेट कोर्स भी विकसित करेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट एक्सचेंज व फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम होंगे। इस मौके पर ईडीआईआई के डायरेक्टर जेनरल डॉ. सुनील शुक्ला, आईआईएम रांची के डायरेक्टर प्रो. शैलेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे।
वही व्यवसाय टिकेंगे जिनमें तबाही झेलने की क्षमता होगी : डॉ. शुक्ला
ईडीआईआई के डायरेक्टर जेनरल डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा कि वर्तमान और आने वाला समय केवल उन्हीं व्यवसायों का पोषण करेगा, जो दूरदर्शी और ज्ञान आधारित हैं। संकटों और बड़ी तबाही झेलने की क्षमता रखते हैं। यह कोलाबरेशन रचनात्मक उद्यमिता को बढ़ावा देगा। हमारे युवाओं को उद्यमशीलता और प्रबंधन में बेहतर रूप से तैयार करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Incubation Center to be set up at IIM Ranchi to develop entrepreneurship and managerial qualities among students


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LRgbhp
via IFTTT

Comments