संत पियूश जनता उवि में बने क्वारेंटाइन सेन्टर में प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह को रांची से आए तीन कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों को डॉक्टरों ने सैम्पल के लिए गुमला भेज दिया। मेराल मुखिया शीतल खलखो के द्वारा छत्तीसगढ़ से आए बन्झर निवासी तथा सीसी करमटोली पंचायत के मुखिया दिलीप बड़ाईक के द्वारा केरल से आए बुमतेल निवासी को क्वारेंटाइन किया गया। संत पियूश जनता उवि क्वारेंटाइन सात संदिग्ध को रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xIC8Me
via IFTTT
Comments
Post a Comment