वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से पंचायत को लेकर सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित घघरी पंचायत के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी भवनों सार्वजनिक स्थानों पर मुखिया विनोद राम के पहल पर पंचायत में ब्लीचिंग पाउडर के घोल एवं सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया गया। मुखिया विनोद राम ने बताया कि पंचायत के सभी सरकारी स्थानों पर पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर, भीड़ वाले स्थान या बैंक दुकान, हाट बाजार आदि स्थानों पर पंचायत के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर पंचायत को सेनेटाइज कराया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकें। उन्होंने पंचायत वासियों से सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी संक्रमण बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी बनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन में पूरी तरह आप लोग अपने घरों में रहे। घर से बाहर न निकलें। तभी हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36q1Zpd
via IFTTT
Comments
Post a Comment