प्रखंड में प्रवासी मजदूरो को कोरोना से निपटने के लिए प्रखंड में 65 क्वारेंटाइन केन्द्र बनाया गया था।केंद्र पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी गयी। पारा शिक्षकों के भरोसे क्वारेंटाइन केंद्र किसी तरह कई दिनों तक चालू रहा।दूसरे प्रदेशों से कई दिनों से भूखे प्यासे लौटे प्रवासी मजदूर व्यवस्था की मांग केंद्र में प्रतिनियुक्त शिक्षकों से भोजन व बिस्तर मांगा। जब न तो भोजन,न तो विस्तर मिला तो थक हार कर कई दिन गुजरने के बाद स्वतःअपने घर चले गए। केन्द्र में प्रतिनियुक्त पारा शिक्षक ने बताया इसकी सूचना प्रशासन को दिया गया।पर उनके तरफ से किसी तरह का कदम नही उठाया गया। मुम्बई से आये सभी प्रवासी मजदूर भाग गए। बेबस पारा शिक्षक विद्यालय की संपति की सुरक्षा को लेकर केंद्र में ताला लटका दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M6XrdT
via IFTTT
Comments
Post a Comment