प्रदान के द्वारा घाघरा प्रखंड में 68 एकड़ भूमि पर आम बागवानी के लिए मंगलवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय में प्रतिवेदन जमा किया। इस संबंध में प्रदान के कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लॉकडाउन के समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और गांवों में रोजगार दिलाने के लिए खरीफ सीजन में मनरेगा के माध्यम से आम की बागवानी के लिए 68 एकड़ की प्रस्तावित सूची प्रखंड कार्यालय में जमा की है। बागवानी की यह खेती बुरहु, टोटांमबी, बदरी जैसे गांव में की जाएगी। इससे 350 परिवारों को रोजगार मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L2FJYz
via IFTTT
Comments
Post a Comment