Skip to main content

Jharkhand daily news

भवनाथपुर से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि बिशनपुरा प्रखंड के चितरी गांव के मुसहरवा टोला निवासी मृतक मुनर रजवार की मौत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने दूरभाष पर एसडीपीओ नगर उंटारी को संबोधित अपने वक्तव्य में कहा कि मृतक की विधवा/परिजनों ने पतिहारी गांव के मसउवर अंसारी, चमन अंसारी एवं कुर्बान अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की विधवा तेतरी देवी ने उक्त आरोपियो पर जमीन विवाद में उसके पति की हत्या कर शव बांकी नदी टंडवा पुल के पास फेंकने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उपरोक्त आरोपियों द्वारा दो दिन पूर्व जान से मारने की धमकी दी गई थी और एक सप्ताह पूर्व उसके घर का ताला तोड़कर जमीन का कागज की चोरी कर ली गई थी। जिसकी शिकायत करने बिशनपुरा थाना जाने पर थाने का छोटा बाबू जाहिद अंसारी द्वारा भगा दिए जाने का परिजनों का आरोप है। विधायक ने एसडीपीओ से कहा कि परिजनों द्वारा छोटा बाबू की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। ऐसे में मामले का उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच करना सुनिश्चित करें। ताकि सच सामने आ सके। विदित हो कि विगत 18 मई को बिशनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव के मुसहरवा टोला निवासी मृतक मुनर रजवार का शव बाकी नदी टंडवा पुल के पास से बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AOI2fT
via IFTTT

Comments