घाघरा प्रखंड के सात मजदूर केरल से मंगलवार को घाघरा पहुंचे है। घाघरा पहुंचते हैं सातों को प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर मैं तत्काल के लिए रखा गया। तत्पश्चात दिन का खाना खिलाने के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन के लिए वाहन से अपने-अपने घर पहुंचा दिया गया है। इस दौरान क्वारेंटाइन सेंटर में मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद अजीत पांडे ने बताया कि सभी मजदूरों को होम क्वारेंटाइन के लिए घर पहुंचाया गया। साथ ही सभी मजदूरों को एक-एक सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसमें सभी मजदूरों ने शपथ के तौर पर कहा है कि हम सभी घर में ही क्वारेंटाइन होकर रहेंगे बाहर नहीं निकलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SF8rmK
via IFTTT
Comments
Post a Comment