Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रतापपुर पुलिस और वन विभाग के टीम ने शुक्रवार को अहले सुबह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर वन क्षेत्र के अदौरिया मोड के पास किचिनियां से लकड़ी का बोटा लदा तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दो ट्रैक्टरों के चालक को पकड़कर पूछताछ कर रही है। प्रतापपुर थाना प्रभारी पी सी सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर बोटो लेकर बिहार जा रहे हैं। पुलिस व वन विभाग के टीम ने किचिनियां अदौरिया मे छापेमारी अभियान के तहत ट्रैक्टर और लकड़ी जब्त किया। चालक रोहित भारती एवं सीटो को गिरफ्तार किया गया है।

एक ट्रैक्टर चालक व मालिक अनिल गंझू पुलिस को देखकर भागने मे सफल रहा। अनिल गंझू कुन्दा थाना क्षेत्र के बंठा गांव के निवासी बताया जाता है।वही अन्य दो ट्रैक्टर मालिक हेसातू के कपिल यादव एवं विक्रम यादव है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है। ये सभी जंगल के लकड़ी काटकर बिहार के सलैया ले जा रहे थे। सभी लकड़ी का बोटो बहेरा एवं साले की है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग डेढ लाख रुपए है। इस छापेमारी अभियान मे एसआई गुलाम सरवर, सअनि सीडी राम, नागेन्द्र,नरेन्द्र मुण्डा, नागेश्वर पंडित ,वन विभाग के विकास कुमार रंजन सहित कई अन्य लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wooden bags loaded on 3 tractors seized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bI2NqE
via IFTTT

Comments