Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के कंडसार पंचायत भवन क्वारेंटाइन सेंटर भवन में रह रहे लोगों को 14 दिन की अवधि पूरा होने के बाद घर जाने की आधिकारिक अनुमति गुरुवार को दी गई। घर जाने से पूर्व सभी मजदूरों से अपने घर पर भी आगामी 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने व पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन करने का शपथ ली गई। सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिग में स्वस्थ पाए जाने के बाद घर जाने की अनुमति दी गई।

प्रशासन की ओर से सभी को घर जाकर भी 14 और दिनों तक के लिए होम क्वारेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया। इधर क्वारेंटाइन में रह रहे सभी मजदूरों ने कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता व सहयोगी समाजसेवी राकेश सिंह व प्रखंड प्रशासन को बेहतर भोजन व आवासीय व्यवस्था के लिए आभार प्रकट किया । मजदूरों को घर जाने की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस अवसर पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह कंडसार पंचायत के मुखिया रामकुमार मेहता, अंशुमन कुमार, कटकमसांडी भाजपा मंडल महामंत्री राकेश कुमार सिंह, सहिया दीदी सुमन देवी, रोजगार सेवक राजू राम व अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After completing the quarantine period, 14 migrants went home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XxXzs8
via IFTTT

Comments