Skip to main content

Jharkhand daily news

साइबर अपराधी द्वारा फेसबुक आईडी हैक कर मार्मिक संदेश भेजकर गूगल पे, पेटीएम व अन्य एप के जरिए लोगों का पैसा ठगने का मामला सामने आया है। इसे लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीडीह निवासी सह भाजपा नेता प्रदीप कुमार व नरायडीह निवासी धनंजय यादव की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। प्रदीप कुमार ने आवेदन देकर फेसबुक मैसेंजर 9931456507 को आरोपी बनाया गया है। जिसमें कहा गया है कि फेसबुक मित्र नरायडीह निवासी धनंजय के फेसबुक मैसेंजर 9931157802 पर मैसेंजर के माध्यम से रुपए की मांग की जा रही है। रुपए नहीं भेजने पर गाली गलौज किया जा रहा है। इसकी सूचना उन्हें मित्रों के माध्यम से मिल रहा है और साइबर अपराधी द्वारा रुपए मांगने के लिए पेटीएम, फोन पे, गुगल पे नंबर 9992865259 पर मांग किया जा रहा है। उन्होंने आवेदन में कहा गया है कि इसके पूर्व गत 23 अप्रैल को उनके बैंक आॅफ इंडिया सतगांवा ब्रांच के खाता संख्या 483010110002679 से 20 हजार रुपए के अवैध निकासी किया गया है, जिसकी लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की थी। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फेसबुक अकाउंट है, उसी नंबर से उनका खाता लिंक है। उन्होंने कहा कि वे अपना फेसबुक मैसेंजर लगभग 6 माह से प्रयोग नहीं कर रहे है, इसके बावजूद उनका फेसबुक मैसेंजर फर्जी तरीके से प्रयोग किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X9VWkk
via IFTTT

Comments