Skip to main content

Jharkhand daily news

सनपूरा पकरिया गांव के नरेश भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश भुइयां का मौत आमीन पुल स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक दुर्घटना में हो गई। उसके साथ पीछे से अलग बाइक चलाकर आ रहा इसी गांव का 24 वर्षीय टिंकू भुइयां बाल-बाल बच गया। घटना मंगलवार की है। मौत के बाद प्रकाश का शव मंगलवार देर रात निवास स्थान पकारिया लोहरा गांव लाया गया। जहां जवान मौत के कारण रात में हीं शव का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर कर दिया गया।इस संबंध में इस दुर्घटना में बाल-बाल बचा टिंकू ने बताया कि हमलोग दोनों अलग-अलग बाईक से चतरा रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में आमीन ट्रनिंग के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक को देख प्रकाश अनियंत्रित होकर अपना बाईक का स्टेरिंग कब्रिस्तान की ओर मोड़ दिया।जहां वह एक पेड़ से टकरा कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जिसे देख हम भी अनियंत्रित होकर रोड पर हीं दुर्घटनाग्रस्त हो गए।मगर हम हेलमेट पहने हुए थे।हमारी जान बच गई।उसने बताया कि घटना के बाद हमदोनों को चतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां प्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इधर मौत पर पकरिया और लोहरा गांव में शोक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ai3iKF
via IFTTT

Comments