उपायुक्त आकांक्षा रंजन के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा क्रमशः धनबाद, बरकाकाना तथा हटिया स्टेशन, टिटलागढ़ पर बसों को भेजकर मजदूरों को लोहरदगा लाया गया। मेडिकल टीम के द्वारा इंफ्रारेड थर्मामीटर गन के माध्यम से मजदूरों के बॉडी टेंपरेचर को मापा गया। साथ ही साथ खासी, बुखार जैसे लक्षण की भी स्क्रीनिंग की गई। जांच उपरांत ठीक पाए जाने पर मजदूरों के हाथों में होम क्वारेंटाइन का मोहर लगाकर उन्हें होम क्वारेंटाइन पर भेजा गया। जहां सभी को 14 दिनों तक रहने का निर्देश दिया गया। कॉलेज में बनाए गए सहायता केंद्र में दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए अल्पाहार, पानी एवं राशन की व्यवस्था की गई है।
मेडिकल टीम में कमल कांत मौर्य, विकास कुमार महतो, आलोक कुमार, मनीष कुमार, प्रभाकर पाठक, अनुज कुमार सिन्हा, नितिन कुमार गुप्ता, सीताराम खेरवार सभी एमपीडब्लू शामिल थे। वहीं मौके पर अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, बीडीओ लोहरदगा राजेश डुंगडुंग, सीओ भंडरा महेंद्र कुमार, अवर निबंधक मनोजित प्रसाद, नारायण राम, सीओ कुडू कमलेश उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SECRVT
via IFTTT
Comments
Post a Comment