Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के एघारा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में हुये लडाई व मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है,तथा थाने मे मामला दर्ज किया गया है।पहला पक्ष रामचंद्र प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर एघारा गांव के ही निरंजन साव,गोपाल साव, शंकर साव, अजय साव, धनंजय प्रसाद,विजय प्रसाद, रिंकेश कुमार ,छोटू कुमार पिता धनंजय प्रसाद तथा छोटू कुमार पिता शंकर साव पर घर नहीं बनाने देने,हथियार से वार करने ,गाली गलौज करने,लाठी तथा राड से मारपीट कर घर के सदस्यों को घायल करने तथा महिलाओं का गहना छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरा पक्ष अजय प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर एघारा गांव के ही रामचंद्र साव,लक्ष्मण साव,रामफल साव, ,सुरेंद्र साव ,पप्पू प्रसाद,राजा प्रसाद, छोटू प्रसाद,अनुराग प्रसाद, गुड्डु प्रसाद तथा छोटू कुमार पर मकान बनाने से रोकने, गाली गलौज करने,मारपीट कर घायल करने तथा गहना छीनने का आरोप लगाया है ।
आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर लिया गया है जिसका कांड संख्या 103/20 तथा 104/20 है। पुलिस ने दोनो पक्षों के दिए आवेदनो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X68Gd4
via IFTTT

Comments