कोरोना वैश्विक महामारी में जहां पूरी दुनिया चिंतित एवं परेशान हैं, घरों में रह कर समय व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बरही के उभरते कॉमेडी कलाकार प्रख्यात कुमार उर्फ सेतु इस लॉकडाउन अवधि में अपने कॉमेडी वीडियो से लोगों को खूब हंसा रहे हैं। ऐसे तो प्रख्यात काफी पुराने कॉमेडी कलाकार हैं, ये छोड़ी धनबाद के, छोड़ा पी के शराब होले खराब सहित ब्लैक डायमंड प्रोडक्शन के बैनर तले कई कॉमेडी वीडियो बना कर लोगो को हंसाते रहे हैं। लेकिन इस बार लंबे समय के बाद एक नए अवतार में प्रख्यात नजर आ रहे हैं। वे कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता वीडियो के साथ जादूगर तो कभी गर्मी से परेशान बड़ी गर्मी बप्पा आदि वीडियो बनाकर लोगो को खूब हंसा रहे हैं। इनके वीडियो साेशल मीडिया पर काफी शेयर और पसंद किया जा रहा है, साथ ही लोग इनकी काफी तारीफे भी कर रहे हैं। इस बाबत कलाकार प्रख्यात उर्फ सेतु से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे इस लॉक डाउन में लोगो को हंसाने एवं उन्हें परेशानियों को कुछ समय के लिए भुलाने के लिए कॉमेडी वीडियो बना रहा हूं। जिसमे राज आर्यन डांस अकादमी के निर्देशक राज आर्यन उर्फ छोटी द्वारा काफी सहयोग किया जा रहा है। लोग मेरे वीडियो को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं, जिससे मुझे एक नई ऊर्जा मिल रही है। आगे ऐसे ही कई वीडियो पर काम चल रहा है। बहुत जल्द और भी नई नई कॉमेडी वीडियो लोगो के सामने लाने को प्रयास कर रहा हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cL5IzY
via IFTTT
Comments
Post a Comment