Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर प्रखंड के तिलदाग पंचायत के मुखिया श्वेता दुबे के प्रतिनिधि अरुण दुबे ने शुक्रवार को पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने तिलदाग गांव के बढ़ई टोला निवासी सत्यनारायण शर्मा और राम व्रत शर्मा के घर पहुँचे। जहाँ पर दोनों के पीड़ित परिवार को 10-10किलो चावल और नगद देकर आर्थिक सहायता किया। विदित हो कि सत्यनारायण शर्मा की मौत सड़क दुर्घटना में वर्ष 2018 में और राम व्रत शर्मा की मौत भी सड़क दुर्घटना में वर्ष 2017 में हो गई थी। मृतक दोनों के परिवार काफी गरीब हैं। मुखिया प्रतिनिधि ने उपायुक्त से दोनों परिवार को आवास दिलाने की भी मांग किया है। ताकि उन्हें राहत मिल सके। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने खोहर मंदिर पहुँच, मंदिर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर का गुम्बज निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने की भी मांग उपायुक्त से किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लॉक डाउन में ग्रामीणों को हर संभव सहयोग किया जाएगा। पंचायत की सर्वांगीण विकास के लिए मुखिया सदैव तत्पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchayat residents are taking care of the chief even in lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZvIU3E
via IFTTT

Comments