Skip to main content

Jharkhand daily news

घाघरा प्रखंड के कुर्राग गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए 50 शैय्या के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालित ना होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का कोई भी लाभ नहीं मिल सका। इस संबंध में कुर्राग निवासी राजू उरांव, शिव शंकर उरांव, राजमुनिया उरांव, धनमुन्नी कच्छप, सोनी उरांव, पूनम उरांव, जीरो उरांव सहित कई लोगों ने बताया कि वर्ष 2010-11 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उप केंद्र कुर्राग के ठीक बगल में 1.25 कराेड़ की लागत से 50 शैय्या वाले दो मंजिल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्राग, तीन मंजिली भवन पारा मेडिकल आवास, जनरेटर कक्ष, एंबुलेंस कक्ष का निर्माण किया गया था।


कुर्राग ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के छह पंचायत रूकी, बीमारला, दिरगांव, देवाकी, आदर, सेहल के कई गांव के ग्रामीणों को यह आस जगी थी कि अब उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित ना होने से ग्रामीण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आज भी दिवास्वप्न बनकर रह गया है।
कुराग ग्राम में संचालित स्वास्थ्य उप केंद्र से कुगाव पंचायत के लोग टीकाकरण सहित छोटी बड़ी स्वास्थ सुविधा की जानकारी एएनएम शांति मिंज से प्राप्त कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WBPiTU
via IFTTT

Comments