Skip to main content

Jharkhand daily news

भरनो प्रखण्ड के चेटो गौरटोली गांव में बिजली का करंट लगने से पति-पत्नी घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज भरनो अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीते रात 8 बजे गौरटोली गांव निवासी अमित उरांव अपने घर में बिजली के टूटे तार ठीक कर रहा था। इस क्रम में वह बिजली की करंट के चपेट में आ गया। पति को करंट से बचाने में मुन्नी देवी भी चपेट में आ गयी। दोनों काे परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dpON5V
via IFTTT

Comments