थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के बभने गांव निवासी गणेश साव के पुत्र अखिलेश कुमार पर शादी का झांसा देकर 6 महीने तक यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। थाना में दिए आवेदन में सोलह वर्षीया नाबालिग ने कहा है कि हम दोनों में 6 माह पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा आरोपी प्रेमी अखिलेश कुमार शादी का प्रलोभन देकर कई बार यौन शोषण भी कर चुका है। उसने मुझे गिफ्ट के रुप में मोबाइल भी दिया है। 23 मई की रात10 बजे उसने अपने मोबाइल नम्बर 8434275480 से मेरे मोबाइल पर नम्बर पर फोन कर रामपुर के इन्द्राही आहर बुलाया और वहां पर 3;30 सुबह में तक रखा तथा कई बार मेरा यौन शोषण किया तथा मेरे द्वारा 25 मई 2020 को शादी का दबाव बनाने पर शादी से इंकार कर रहा है तथा बोल रहा है कि मैं तुमसे शादी नहीं करुंगा। जहां जाना है, वहां जाओ। जो करना हो करो। इस आवेदन के आलोक में कांड संख्या 102/20 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही है।आरोपी फरार चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36yDrKO
via IFTTT
Comments
Post a Comment