Skip to main content

Jharkhand daily news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में दीदी किचन की बहनों ने पूरे झारखंड में अपने कार्यों से हम सबको प्रोत्साहित एवं गौरवान्वित किया है। दीदी किचन से जुड़ी बहनों ने इस अवधि में जरुरतमंदों के बीच दो करोड़ से अधिक पौष्टिक भोजन की थालियां परोस चुकी हैं। वहीं आलोक शर्मा नामक एक व्यक्ति ने ट्वीट कर सीएम को जानकारी दी है कि दुमका की रहनेवाली फूलमनी मुर्मू अपने तीन बच्चों के साथ बेंगलुरु के चिंगरी में बंधक बनी हुई हैं। शरण देनेवाले ठेकेदार ने इनका आधार कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीएम ने दुमका डीसी को उन्हें सुरक्षित लाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है।
तूफान से हुई मौत पर सीएम ने दुख व्यक्त किया: प. बंगाल में तूफान से हुई मौत और क्षति पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम कोलकाता, दक्षिण बंगाल, नॉर्थ और साउथ 24 परगना में हुई क्षति और मौत पर दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
आईईएएस एसोसिएशन ने सीएम राहत कोष में दी 7.23 लाख की मदद
आईएएस एसोसिएशन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सात लाख 23 हजार 401 रुपए का चेक सीएम राहत कोष के लिए सौंपा। मुख्यमंत्री ने आईएएस एसोसिएशन की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM said… In this hour of disaster, more than two crore nutritious dishes have been served by Didi Kitchen's sisters


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LO9GMm
via IFTTT

Comments