Skip to main content

Jharkhand daily news

करीब 20 दिनों बाद रिम्स के कोविड वार्ड में रहने वाली मां और आठ वर्षीय बच्ची शुक्रवार को कोरोना को हराकर अपने घर हिंदपीढ़ी पहुंचीं। इन दोनों को अन्य 11 ठीक हुए मरीजों के साथ ही डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज की खबर सुनते ही उसके पिता को अपनी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और आधे घंटे तक अपने घर के बाहर एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। 8.30 बज रहा था, जब एंबुलेंस से मां और बेटी गाड़ी से उतरीं। उनको देखते ही बच्ची के पिता दौड़कर उनके पास गए और दोनों को गले लगा लिया।
परिवार के चारों सदस्य मां-पिता और भाई-बहन हो गए थे संक्रमित
दूसरी ओर, मां अपने दोनों बच्चे और पति को एक साथ घर में देखकर सुकून महसूस कर रहीं थीं। मालूम हो कि मां की नेगेटिव रिपोर्ट 10 मई को ही आ गई थी। लेकिन, बच्ची को अकेले ना छोड़कर जाने का फैसला लिया और वह अपनी बच्ची के साथ ही रही। उसकी दूसरी रिपोर्ट का इंतजार करने लगी। 14 मई को बच्ची रिपोर्ट नेगेटिव आया। इससे उसकी मां को राहत मिली और शुक्रवार को दोनों एक साथ रिम्स से निकलीं।
पिता से संक्रमित हुई थी बच्ची
गौरतलब हो कि परिवार के चारों सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इनमें से सबसे पहले उसके पिता संक्रमण की चपेट में आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारों सदस्यों को 19 अप्रैल को एक साथ रिम्स लाया गया था। इसके पिता को कोविड वार्ड में और मां सहित दोनों बच्चो को आइसोलेशन वार्ड में क्वॉरेंटाइन किया गया। इसके बाद 25 अप्रैल को मां, 12 वर्षीय पुत्र और 30 अप्रैल को उसकी बेटी में संक्रमण पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On May 10, the mother stopped for the negative, positive daughter, the report came negative on the 14th, the mother and daughter returned home together.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bBj0h1
via IFTTT

Comments