Skip to main content

Jharkhand daily news

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में लॉक डाउन के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। मुख्यालय के जितने भी चौंक-चौराहे पर व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के शटर को आधे खोल कर गैर जरूरी सामानों की बिक्री कर रहे हैं। जबकि लॉकडाउन के दौरान सरकार के यह आदेश है कि किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर गैर जरूरी प्रतिष्ठानों को नहीं खोलना है। लेकिन चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के व्यापारी सरकार के बनाए गए कायदे-कानून को ताक में रखकर लॉकडाउन के नियमों का बेखौफ उलंघन कर रहे हैं।


नियमों की अनदेखी अपने प्रतिष्ठानों को खोल कर गैर जरूरी सामानों की बिक्री कर रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में इस तरह लॉकडाउन के नियमों के धज्जियां उड़ते देखा जा रहा है। वहीं जो दुकानदार चोरी-छिपे सामानों की बिक्री कर रहे हैं वह ग्राहकों से ऊंचे दामों में सामान की बिक्री कर रहे हैं। जिससे लोगों में कोविड-19 संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है जिसे लेकर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के लोग चिंतित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfHyfg
via IFTTT

Comments