Skip to main content

Jharkhand daily news

अनिता गुप्ता,स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित गर्भवती महिलाओं के सैंपल लेने की प्रक्रिया राज्य के हर जिले में चल रही है, ताकि डिलीवरी के दौरान इन्हें कोई समस्या न हो। कोरोना जांच रिपोर्ट न होने के कारण इनकी डिलीवरी न रोकी जाए और समय पर प्रसव होने से मां-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। अभियान के तहत रांची जिले के 13 प्रखंडों और अर्बन क्षेत्र को मिलाकर कुल 1754 गर्भवती महिलाओं का स्वैब लिया जा चुका है। इनमें से 4 महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। ये ऐसी महिलाएं हैं, जिनका नौवां महीना चल रहा है। यानि, इनकी डिलीवरी मई के अंतिम सप्ताह या जून के शुरुआती सप्ताह में होने वाली है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. सव्यसाची मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार हमारी टीम रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गर्भवती महिलाओं का सैंपल कलेक्ट कर रही है। यह अभियान रांची जिले में 12 मई से प्रारंभ किया गया था, जो अभी चल रहा है। अब तक बेड़ो, बुढ़मू, बुंडू, चान्हो, रातु, सोनाहातू, सिल्ली, ओरमांझी, नामकुम, कांके, तमाड़, मांडर और अनगड़ा में अभियान चलाया जा चुका है। इसके तहत कुल 1543 महिलाओं का सैंपल लिया जा चुका है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया इस महामारी की स्थिति में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में पूरी व्यवस्था की गई है। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की भी डिलीवरी हो रही है। इनके लिए एक अलग से वार्ड बनाया गया है, जहां पर चिकित्सक पूरे सुरक्षा किट पहनकर उनकी डिलीवरी करा रहे हैं।
रिम्स में रोजना 14-15, सदर अस्पताल में हो रही 20 डिलीवरी
रिम्स में नॉर्मल व सिजेरियन दोनों को मिलाकर रोजाना 15-16 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो रही है। यहां संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी ओल्ड ट्रॉमा सेंटर और स्वस्थ गर्भवतियों की गायनी वार्ड में डिलीवरी कराई जा रही है। वहीं सदर अस्पताल में रोजाना औसतन 20 महिलाओं की सिजेरियन और नॉर्मल डिलीवरी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A sample of 1754 incidents taken so that Kovid report delivery is not hampered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ehK7jb
via IFTTT

Comments