Skip to main content

Jharkhand daily news

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को पार्टी के सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंच मोर्चा व संगठन के अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर गुरुवार अपराह्न 11 से 2 बजे तक पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से जुड़कर उनके दुख-दर्द के निवारण के लिए सोशल मीडिया यथा फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर के माध्यम से केंद्र सरकार से आयकर के दायरे से बाहर गरीबों, जरूरतमंदों को 10 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से नकद भुगतान करने, मनरेगा में प्रति वर्ष 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 200 दिन करने व छोटे व्यवसाय और उद्यमियों को भी कर्ज की जगह नकद भुगतान अविलंब करने के लिए दबाव बनाना है। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि जिला में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यह करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XHP8Lg
via IFTTT

Comments