डीआईजी अखिलेश झा ने कहा कि जिले की पुलिस टीम नए एसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में संगठित अपराध व नक्सल के खात्मे को लेकर बेहतर कार्य कर रही है। आपराधिक गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। वहीं कोविड-19 एक बड़ी चुनौती है। लॉकडाउन के तृतीय चरण में पुलिस अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैसे काम का निष्पादन करें इसे लेकर कई निर्देश दिए गए है। पुलिस की छवि बदली है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रवाह को रोकने के साथ पुलिस सामाजिक सेवा में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। 100 नम्बर डायलिंग के बाद जरूरतमन्दो, भूखे प्यासे, बीमार लोगो को घरों तक दवाइयां व खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के संबंध में पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सिर्फ कानून का राज चलेगा। पत्रकारों से बात करने के बाद डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मौके पर एसपी के अलावा एसडीपीओ दीपक कुमार, डीएसपी प्राण रंजन, एसडीपीओ कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ds85I1
via IFTTT
Comments
Post a Comment