समाज सेवियों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर के बीच दिन रात काम कर रहे प्रखंड के कोरोना वॉरियर्स के हौसला अफजाई के लिए बुधवार को सम्मानित किया | इसमें मुख्य रूप से स्थानीय पुलिस , स्वास्थकर्मी, पत्रकार, बैंक तथा पेट्रोल पंप कर्मी आदि को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया। समाजसेवी सह सोनभद्र फ्यूल्स के संचालक अरविंद सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने प्रशस्ति पत्र व सैनिटाइजर देकर कोरोना वॉरियर्स का मान बढ़ाया।
आए समाज सेवियों ने एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी, राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह, बीके कुजूर, अजय करकेटा, पंकज सिन्हा, बंटी यादव समेत स्वास्थ, बैंक तथा पेट्रोलपंप कर्मी को सम्मानित किया। वहीं बीडीओ-सीओ तथा अन्य कर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवी सह सोनभद्र पेट्रोल पंप संचालक अरविंद सिंह व सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे प्रखंड में हजारों प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों के रेड जोन व ग्रीन जोन से आए हैं। इसमें कोरोना वॉरियर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर मजदूरों का साथ दिया। मौके पर भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजपा प्रखंड प्रवक्ता महेंद्र यादव, महेश वर्मा, आशुतोष मिश्रा, रमेश वर्मा आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XESoXF
via IFTTT
Comments
Post a Comment