Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के प्रेमनगर स्थित सरकारी क्वारेंटाइन में रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीसी संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम रविवार को प्रेमनगर पहुंची। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों में एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीएम कृति श्री, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, एमओआईसी डॉ अशोक राम समेत कई पदाधिकारी क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचकर भवन को सैनिटाइज कराया। इस दौरान अधिकारियों ने घोषित कैंटोनमेंट जोन प्रेमनगर कॉलोनी के करीब 126 क्वार्टर को सील किया। अधिकारियों ने कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हर हाल में घर में रहने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने की अपील की।
डोर-टू-डोर की गई थर्मल स्क्रीनिंग
सीएचसी मांडू के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अशोक राम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रेमनगर के सभी 126 क्वार्टरों में डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार के सदस्यों के बीच सर्दी, खांसी व बुखार की जानकारी ली। जांच के क्रम में चिकित्सकों को एक भी सिंपटम नहीं मिला। मौके पर डॉ कविता सुधाकर, डॉक्टर बीएन दुबे, पर्यवेक्षक कंचन पाठक, सहिया यशोदा देवी, दशमी देवी, रीता टॉपो, संगीता देवी, अर्चना कुमारी आदि मौजूद थे।
साेशल डिस्टेंसिंग के तहत ड्यूटी अाने की व्यवस्था कराएंगे : चरही जीएम
इस मामले में सीसीएल चरही क्षेत्र के महाप्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि क्वार्टर सील करने की जानकारी मिली है। सीसीएलकर्मियाें काे साेशल डिस्टेंस का अनुपालन कराते हुए उन्हें ड्यूटी अाने की व्यवस्था कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रेमनगर क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करते डीसी व एसपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LVlzQL
via IFTTT

Comments