Skip to main content

Jharkhand daily news

टंडवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुकरु गांव से अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई। इस मामले मे बुकरु गांव निवासी लखन साव तथा पुत्र उमेश कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनगडा पंचायत अंतर्गत बुकरु गांव स्थित बुढ़िया बागी मे बिना नंबर के एक ट्रैक्टर में अवैध कोयला लदा है। सूचना के तुरंत बाद अवर निरीक्षक रामाशीष शुक्ला व बंटी यादव दल बल के साथ पहुंचे। लगभग चार टन कोयला लदा ट्रैक्टर समेत इसमें शामिल बाप-बेटा को गिरफ्तार कर कांड संख्या 82/20 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। बताया गया कि अवैध कोयला गांव के आस पास संचालित अवैध ईंट भट्टों में धड़ल्ले से बेचा जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tandwa: four tons of illegal coal laden tractor seized from Bukuru village, 1 jailed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dgfkmK
via IFTTT

Comments