Skip to main content

Jharkhand daily news

डंडई थाना परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आगामी ईद का त्यौहार एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी के संयुक्त अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी समुदाय के बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए ईद रमजान का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह फिलहाल में लॉकडाउन का पालन करते हुए अन्य त्योहारों को मनाया गया। उसी तरह ईद उल फितर का त्योहार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाए ।उन्होंने कहा कि इस बार का इफ्तार पार्टी का आयोजन पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। इसे पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार के ईद में मस्जिदों में 5 लोगों से ज्यादा रोजेदार नमाज अदा नहीं कर सकते।
बताया कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहकर ईद का त्यौहार मनाए ।वहीं घरों में ही शारीरिक दूरी बनाते हुए मास्क लगाकर ईद का नमाज पढ़े और त्यौहार को सादे रूप से मनाएं।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि शांति, प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है ईद। इसे सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं। बीडीओ ने कहा कि सभी अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें। इस समय कोरोना वायरस से बचाव करना बहुत जरूरी है।
कहीं भी भीड़ ना हो, इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने फिलहाल में और कोरोना बढ़ने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि अभी के दौर में देशभर के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए मजदूर अपने गांव लौट रहे हैं। जिससे और कोरोना बढ़ने की आशंका है। इसलिए अभी के समय में सभी लोगों को अपने ही घरों में रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और सुरक्षित रहें। साथ ही कहा कि ईद के त्यौहार में किसी भी गांव में कोई समस्या उत्पन्न हो तो फौरन प्रखंड के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उस पर तत्काल कार्रवाई होगी। बैठक में उपप्रमुख आनंद प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राम, पंकज विश्वकर्मा, संतोष प्रसाद, अजय पासवान, अजय कुमार सिंह, कसमुद्दीन अंसारी, कामिल अंसारी, हनीफ शेख, अक्षय कुमार, अमरीका चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yqcOei
via IFTTT

Comments