जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि सुभाष चौक पर प्रवासी केयर कमेटी कार्यालय में बुधवार को सादगी पूर्वक मनाई। मौके पर कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सर्वप्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में प्रवासी केयर कमेटी के संयोजक सह जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार दास पाल के नेतृत्व में प्रवासी राहगीरों व मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री, फल व पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, तुलसी मोदी, गणेश स्वर्णकार, प्रदीप सिंह, नारायण वर्णवाल, अनिल पांडेय, राम लखन पासवान, परेश कुमार सिन्हा, राजू सिंह, अभय वर्मा, उमेश साव, संजय सेठ, भागीरथ पासवान, सहुद खान, वासिफ बख्तावर खान, फैयाज कैसर, आकाश कुमार सिंह, भोला दास, वीरेंद्र कुमा, इकबाल खान, मो. चांद, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर सदस्यों ने बताया कि यह वितरण कार्यक्रम लॉकडाउन के अंतिम दिन 31 मई तक जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ernuc6
via IFTTT
Comments
Post a Comment