मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने कुड़ू थाना क्षेत्र में तबाही मचा दी। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। तेज हवा के कारण कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत के महतो टोली निवासी जगेश्वर उरांव के घर पर एक विशालकाय करंज का पेड़ उखड़ कर गिर गया। इस दौरान परिवार के सभी लोग घर के अंदर ही थे। किसी तरह डाली काटकर ग्रामीणों ने सभी को निकाला। उन्होंने बताया कि यदि पेड़ कमरे के ऊपर गिरता तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fpq2Zu
via IFTTT
Comments
Post a Comment