Skip to main content

Jharkhand daily news

शुक्रवार का दिन जिले के काफी राहतभरा रहा। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए 129 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। जिन लोगांे के रिपोर्ट निगेटिव आए है उनमें अधिकांश लोग कुछ दिन पूर्व ही सूरत, मुंबई सहित कई अन्य शहरो के रेड जोन इलाके से वापस अपने घर लौटे थे। शुक्रवार को कुल 138 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल 882 लोगों के सैंपल लिए जा चूके है, जिनमें 404 लोगों के रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुए है। नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरो जिनमें रेड जोन से आने वाले लोगों के सैंपलिंग पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों को घर जाने के पूर्व आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है। अब तक भेजे गए सैंपल में 6 लाेगाें के रिपोर्ट के पॉजिटिव आए है। जिनमें 1 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चूका है, जबकि 5 का इलाज होली फैमिली कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। वहां भर्ती सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। किसी में भी सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण नहीं पाए गए है। उन्हें इम्युनिटी बढ़ाने को लेकर विटामिन की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। बाहर से आए लोगों की की जा रही स्क्रीनिंग के तहत कुल 908 लोगोंकी फ्लू कॉर्नर में जांच की गई। जिसमें सबसे अधिक 473 लाेगाें की जांच सदर अस्पताल में की गई।
स्वास्थ विभाग की टीम ने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में बने क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग की। मौके पर कुल 131 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान 80 लोगो के सैंपल लिए जाने का अनुशंसा किया गया। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. मनोज ने बताया कि जांच के दौरान इनमें कुछ का टैम्प्रेचर अधिक पाया गया। जबकि अन्य लोगों के रेड जोन इलाके से आने के कारण इनके सैंपल लिए जाने का निर्देश दिया गया। मौके पर एमओआईसी डाॅ. रंजीत कुमार भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cCLQ22
via IFTTT

Comments