एसपी कार्यालय परिसर में गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने आतंकवाद विरोध दिवस मनाया। मौके पर पुलिस कप्तान डाॅ. एहतेशाम वकारिब ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई। मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग हर वर्ष आज ही के दिन आतंकवाद विरोध दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि समाज सहित पूरे देश को आतंकवाद से मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करती आ रही है। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए आम जनो व प्रशासन को आपसी समन्वय से इसके विरूद्ध लड़ाई लड़ने की जरूरत है। मौके पर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, डीएसपी संजीव कुमार सिंह सहित कई थाना प्रभारी भी माैजूद थे। वहीं जयनगर थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी श्यामलाल यादव के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रभारी श्याम लाल यादव ने थाना के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। मौके पर एसआई रंजीत कुमार, आनंद कुमार, इबाल हुसैन, परशुराम सिंह, धर्मवीर सिंह, धनेश्वर सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bQ2ZUB
via IFTTT
Comments
Post a Comment