Skip to main content

Jharkhand daily news

गुमला एसपी ह्दीप पी जनार्दनन भरनो के थानेदार सिद्देश्वर सिंह को निलंबित कर अनिल कुमार गुप्ता को भरनो थाना का नया थाना प्रभारी बनाया है। हालांकि भरनो थाना प्रभारी सिद्देश्वर सिंह को किस कारण से सस्पेंड किया गया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।


वहीं नए थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाना, अवैध शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाना व क्षेत्र में अमन चैन और शांति व्यस्था बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनता अपनी समस्या काे लेकर निःसंकोच थाना आ सकते हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोरोना को लेकर लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और आम जनता से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की बात कही। अनिल कुमार गुप्ता इससे पूर्व कुरुमगढ़ थाना में थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3drE6je
via IFTTT

Comments