Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन लागू होने के बाद से खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों को पैदल व साइकिल से अपने-अपने गंतव्य स्थानों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक ताजा मामला देखने मिला कि कुल दस मजदूर साइकिल से उड़ीसा हरिहरपुर रोड से अपने गंतव्य बिहार समस्तीपुर जाने के लिये निकले हैं। कामडारा के स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात होते ही उन्होंने बताया कि वे लोग उड़ीसा में कपास जिलिंग हेमंती बोरा कंपनी मे काम करने के लिये गये हुए थे।

परंतु वहां पर अभी कोरोना को लेकर काम बंद है। लॉकडाउन होने के कारण वे लोग फंस गए तथा काफी दिक्कत हो रही थी। जिसके कारण वे सभी लोग 3,400 रुपए में एक-एक साइकिल खरीदने के बाद अपने घर बिहार, समस्तीपुर थाना-ताजपुर गांव-बसीभिंडी के लिये विगत एक अप्रैल को निकले हैं। वहीं खाने के लिए सूखा चूड़ा व सत्तू साथ में रखा है। पिछले पांच दिनों से भात व रोटी भी नसीब नहीं हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकारों ने कामडारा पुलिस व प्रखंड प्रशासन की मदद से उक्त प्रवासी मजदूरों को दाल-भात केंद्र में भोजन कराकर उन्हें अपने गंतव्य के लिये रवाना
किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbpHaP
via IFTTT

Comments