Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन की वजह से पिछले डेढ़ माह से आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य दुकानें बंद है। जिस कारण व्यापारियों का धैर्य टूट रहा है। दुकानें बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि सशर्त 4 से 5 घंटे दुकानों को खोलने की छूट मिलनी चाहिए। चुंकी 17 मई को लाॅकडाउन समाप्त हाेने अथवा काेराेना का प्रकोप खत्म हाेने की फिलहाल काेई संभावना नहीं दिख रही है। ईश्वर की कृपा से अपना गुमला जिला अभी तक ग्रीन जोन में है। इसलिए डरने की नहीं सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है।

अब दुकान खोलने की अनुमति दी जाए : पंकज

कपड़ा व्यवसायी पंकज साबू ने कहा कि व्यवसायी स्वयं सतर्क है। लेकिन अब हिम्मत जवाब दे रही है। सरकार को टाइम लिमिट या वैकल्पिक व्यवस्था के साथ दुकान खाेलने की छूट प्रदान करनी चाहिए। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यवसायी व्यापार कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Conditional 4-5 hours shop discounts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L6hoRE
via IFTTT

Comments