Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड क्षेत्र के मुरूमकेला गांव (डुडगु टोली) निवासी अलेक्जेंडर तोपनो के घर को दो जंगली हाथी ने घर ध्वस्त कर करीब दो क्विंटल धान खा गए। यह घटना सुबह लगभग चार बजे सुबह की है। अलेक्जेंडर तोपनो ने बताया कि हमलोग परिवार के साथ अलग कमरा में सोये हुए थे। लगभग चार बजे सुबह घर का छत व दिवाल गिरने की आवाज सुनाई दी।

दो जंगली हाथी को देख हमलोग दबे पांव दूसरा दरवाजा से भाग गांव वालों को जानकारी दी।इधर मामले की जानकारी मिलते ही जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रोशन तोपनो, फेडरिक तोपनो तथा अमित कंडूलना गांव जाकर अलेक्जेंडर से मिले और ध्वस्त घर का मुआयना कर सरकारी प्रावधान के तहत सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elephant breaks house in Murmukela and eats grains


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35BoXsW
via IFTTT

Comments