लाॅडाउन 3 में मेडिकल व अन्य इमरजेंसी में आवागमन के लिए प्रतिदिन एक सौ से अधिक लोग पास बनवाने के लिए प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय के समक्ष लोगों का जमावड़ा लग रहा है। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। लाेगाें की शिकायत है कि पास बनाने को लेकर अनावश्यक विलंब किया जाता है।
घाघरा प्रखंड से आए सत्यनारायण साहू ने बताया कि उसे अपनी बेटी को लाने लोहरदगा जिला के कुड़ु जाना है। अपने वाहन से बेटी को लाने के लिए 2 दिन से पास बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय जाने पर वहां के कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से आवेदन पत्र अग्रसारित होने के पश्चात सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से पास निर्गत होगा।
जब वह पास के लिए आवेदन पत्र प्रखंड मुख्यालय में जमा करने आया, तब प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण उसका आवेदन जमा नहीं हो रहा है। इस बारे में जब वह उपायुक्त से मिलने का प्रयास किया तो उसे उपायुक्त कार्यालय के गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक दिया गया और उपायुक्त से मिलने नहीं दिया गया।
अधिकारियों की अनुपस्थिति में होगी थोड़ी परेशानी : डीसी
इस संबंध में उपायुक्त से पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए अंतर जिला आवागमन में पास को लेकर लोगों को थोड़ा विलंब हो सकता है। आपात स्थिति में पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के साथ कार्यालय के कार्य को भी निष्पादित करना है। ऐसे में त्वरित कार्रवाई होना संभव नहीं है। इस कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L8UkSl
via IFTTT
Comments
Post a Comment