Skip to main content

Jharkhand daily news

क्षेत्र के नयामोड़ फोरलेन सड़क पर रविवार को स्कूटी व बुलेट की टक्कर में दो युवक घायल हो गये। बाद में दोनों घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी संख्या जेएच24सी-0680 पर सवार रामगढ़ कोर्ट के वकील राहुल कुमार ओहदार पोटमदगा चितरपुर निवासी अपने ससुराल घाटो जा रहे थे। वहीं मो बुलेट बाइक संख्या जेएच02एडब्लू-8347 पर सवार शोएब व मो दिलदार बादम हजारीबाग निवासी अपनी चितरपुर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी व बुलेट की टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LWFbE0
via IFTTT

Comments