Skip to main content

Jharkhand daily news

बीडीओ विशाल कुमार ने पंचायत स्तरीय समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाहर से आने वाले श्रमिकों और छात्रों के संबंध में चर्चा की। बीडीओ ने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों और छात्र-छात्राओं को पूरी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि। अभी उन्हें पूरी तरह चिकित्सीय जांच करने के बाद ही प्रमाण पत्र के साथ मुहर लगाकर होम क्वारेंटाइन में भेज जा रहा है। बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को इस संबंध में जागरूक करेंगे।बैठक में खाद्यान्न आपूर्ति की निगरानी करने, मनरेगा योजना में डोभा, टीसीबी इत्यादि योजनाओं को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी सिद्देश्वर सिंह, उपप्रमुख एतवा उरांव, मुखिया मनी देवी, पंचु उरांव, मंजू देवी, रश्मि लकड़ा, इंद्रो देवी, सूरजमनी उरांव, सहित सभी मुखिया मौजूद थे।


उधर विभिन्न स्थानों से लौटे मजदूरों को चिकित्सीय जांच कराकर होम क्वारेंटान के लिए भेज दिया गया। देर रात केरल से लौटे आठ मजदूर जिनमें बोण्डो गांव के अगनु उरांव, संजय उरांव, सूरज उरांव, मुर्गू चैली टोली के रमेश उरांव, नीलांबर उरांव, लरंगो के जगदेव उरांव, जलका के विजय उरांव, निजमा के शिवनाथ उरांव और मंगलवार को छत्तीसगढ़ दुर्ग से आए नगर लाल माटी गांव के 3 मजदूर रमेश उरांव, सतीश उरांव, करमा उरांव बसों के द्वारा सिसई पहुंचे। सभी मजदूरो का रेफरल अस्पताल सिसई में डॉक्टरों द्वारा जांच एवं स्क्रीनिंग किया गया। जिसके बाद घर भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W7Dhq6
via IFTTT

Comments