थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्यमार्ग पर बैंक आफ इंडिया के समीप इनोवा कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की सुबह 6 बजे की है। मृतक की पहचान कमेडीह निवासी सुरेंद्र यादव (40) के रूप में की गई है। घायल की पहचान चिगलाबर निवासी पप्पू यादव (24) के रूप में की गई। जानकारी अनुसार इनोवा कार बरही से तिलैया की ओर आ रहा था, इसी दौरान चिगलाबार से हजारीबाग जा रहे मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र यादव की कार से टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से 108 का सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां सुरेंद्र यादव का इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शाहिद रजा ने कार को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ccpXWf
via IFTTT
Comments
Post a Comment