Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन में ग्रामीण डाक विभाग क्षेत्रों में डोर टू डोर पहुंच कर डाक विभाग के कर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं। विभाग का बैंक आपके द्वार योजना का लाभ बड़े पैमाने पर उठा रहे हैं।इस क्रम में गोवरसेला में ग्रामीण डाक विभाग की ओर से आयोजित चलंत बैंकिंग सेवा में सैकड़ों लोगों ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, वृद्घा पेंशन, छात्रवृति एवं बचत खाते से पैसे की निकासी की।

वहीं दर्जनों लोगों ने एईपीसी ऑन लाइन सिस्टम के माध्यम से दूसरे अन्य बैंकों से अपने आईपीपीबी खाते में राशि ट्रांसफर कराया। मंगलवार को गोवरसेला में लगभग 33 हजार रुपए का भुगतान किया गया। मौके पर अनुमंडलीय डाक निरीक्षक प्रवीण चंद्र पंत, आईपीपीबी क्षेत्रीय परिचालन प्रबंधक जॉन रॉबिन मिंज, डाक अधिदर्शक सुरेश साहू, अरेया पोस्टमास्टर राधेश्याम प्रजापति, अरेया गोवरसेला वार्ड 12 की प्रमिला कुजूर, आंगनबाड़ी सेविका शीलवती कुजूर
उपस्थित थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rural people took advantage of mobile banking service of rural post department


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A6pSWV
via IFTTT

Comments